Kosi Live-कोशी लाइव Video viral/बिहार: महिला कांस्टेबल आत्‍महत्‍या कांड:तेरा साथ छूटा तो खुद को मिटा लूंगी... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 6, 2020

Video viral/बिहार: महिला कांस्टेबल आत्‍महत्‍या कांड:तेरा साथ छूटा तो खुद को मिटा लूंगी...

अररिया। नरपतगंज थानाध्यक्ष किंग कुंदन के साथ रखने से इंकार करने के बाद महिला सिपाही श्रुति ने मौत को गला लगाने का संकेत दे दिया था। टिकटॉक पर तेरा साथ छूटा तो खुद को मिटा लूंगी, गाने पर वीडियो बनाई थी जो अब वायरल हो रहा है। हालांकि श्रुति के पति कुमार गौरव ने भी साफ तौर पर कहा है कि उनकी पत्नी की मौत का जिम्मेदार नगरपतगंज एसएचओ ही है उसने पहले साथ रखने की बात कही और बाद में बच्चों की दुआई देकर मुकर गया। गौरव का आरोप था कि उन्हें तो कुंदन और श्रुति के बीच रिश्ते की जानकारी भी नहीं थी खुद थानाध्यक्ष की पत्नी ने उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी थी।

बताया जाता है कि इस मामले की जानकारी के बाद वे तीज पर्व में अपनी पत्नी के पास आये थे। हालांकि पत्नी से उन्हें कोई विवाद नहीं हुआ था। लेकिन श्रुति काफी परेशान रह रही थी। वहीं दबी जुबान में पुलिसकर्मी कहते हैं कि एसएचओ की पत्नी ने एसपी से इस मामले की शिकायत भी की थी। जिसके बाद महिला सिपाही का स्थानांतरण पुलिस लाइन से सिमराहा थाना कर दिया गया था। लेकिन दोनों के बीच मिलना व फोन पर बात करने का सिलसिला जारी था। हालांकि दोनों के बीच अधिकांश समय बातचीत वाट्एसप कॉल के जरिए ही होती थी। ताकि कोई फोन कॉल रिकार्ड नहीं हो और इसमें दोनों बचे रहे। हालांकि कुछेक वाट्सएप मैसेज जरूर महिला सिपाही के माेबाइल में है हालांकि मैसेज रिकवर करने पर कई चौकाने वाले राज भी खुल सकते हैं।

सूत्रों की माने एसएचओ कुंदन व महिला सिपाही के बीच प्यार की जानकारी या कहें राजदार नगर थाने का एक चौकीदार के साथ साथ मदनपुर चौकी क्षेत्र का एक युवक व एक सत्तारूड़ दल का छुटभैया नेता भी है। जो महिला सिपाही को कुंदन के कहने पर गिफ्ट व खाने का पॉकेट आदि पहुंचाता था। हालांकि पुलिस जांच में जुटी है। श्रुति के आत्महत्या मामले में एसपी हृदयकांत कहते हैं कि पुलिस जांच कर रही है सबकुछ जल्द सामने आ जाएगा।

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();