Kosi Live-कोशी लाइव Saharsa crime: घर के दरवाजे पर बैठे बुजुर्ग को मारी गोली, बचाने आए लोगों का भी पीटा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 19, 2020

Saharsa crime: घर के दरवाजे पर बैठे बुजुर्ग को मारी गोली, बचाने आए लोगों का भी पीटा

सहरसा बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तुलसियाही गांव में शुक्रवार की शाम हुई गोलीबारी में एक वृद्ध गोली लगने से जख्मी हो गये। वहीं दो किशोरी सहित तीन लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं, गोली से जख्मी वृद्ध को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंच। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और घटना की जांच शुरू कर दी है।


अपने घर के दरवाजे के पास बैठे थे कमलेश्वरी प्रसाद साह

पूछताछ के दौरान पीडि़त पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि भटौनी पंचायत के तुलसियाही गांव स्थित अपने घर के दरवाजे पर शुक्रवार की शाम करीब छह बजे कमलेश्वरी प्रसाद साह (70 वर्ष) बैठे थे। उसी समय गांव के ही रौशन कुमार, विकास कुमार तथा बिमल कुमार व अन्य लोग लाठी-डंडे तथा हथियार से लैस होकर आए पहुंच गए। उनलोगों ने बिना कुछ बोले मारपीट शुरू कर दी। हो-हंगामा सुनकर जब घर के अन्य लोग बीचबचाव के लिए आए तो उनके साथ भी उनलोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक आरोपित ने गोली चला दी। जिसमें कमलेश्वरी साह को दाहिना जांघ में गोली लग गयी। वहीं इसके अलावा सर्वेलाल साह तथा मुस्कान कुमारी (13), पूजा कुमारी (16) को लाठी डंडे वगैरह से मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।



गांव में तनाव का माहौल

गोलीबारी और मारपीट की घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। हालांकि पुलिस अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की हर बिंदू पर पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि उन दोनों के बीच पहले से विवाद थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।