सहरसा। नादो पंचायत के मधुरा गांव में शुक्रवार की रात मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला ने बगीचे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया है। थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने बताया कि मधुरा के शंभू शर्मा की 35 वर्षीया पत्नी मंजू देवी मानसिक रूप से कमजोर थी। इससे पूर्व भी वह कई बार आत्म हत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन हर बार लोग उसे बचा लेते थे। इसबार महिला ने रात में बगीचे में जाकर फांसी लगा ली। इस मामले में पुलिस ने यूडी का मामला दर्ज कर लिया है।
Saturday, September 12, 2020
सहरसा/बगीचे में फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी। saharsa news
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002