सहरसा। बनमाईटहरी ओपी क्षेत्र के हथमंडल गांव का 17 वर्षीय एक युवक की बाढ़ में डूबने से मौत हो गई। शनिवार की दोपहर बाद युवक के मरने की खबर सुनकर उसके घर में कोहराम मच गया।
बताते हैं कि युवक दिलखुश कुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। शनिवार को दिलखुश अपने अन्य साथियों के साथ शनिवार की दोपहर बाद नहाने के लिए गांव से दक्षिण पुलिया के समीप बाढ़ के पानी में गया था। दिलखुश नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया जिसके कारण वह डूब गया। हालांकि युवक को डूबते देखकर अन्य साथियों ने हल्ला किया, मगर काफी मशक्कत के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। उसका शव निकाला गया। इधर ओपी अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया है।