Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:थानाध्यक्ष के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र, फूंका पुतला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 11, 2020

SAHARSA NEWS:थानाध्यक्ष के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र, फूंका पुतला

सहरसा। स्थानीय दुर्गा मंदिर से सैकड़ों छात्रों ने पुलिस प्रशासन के विरोध में शुक्रवार को नारेबाजी कर आक्रोश मार्च निकालते हुए थाना के मुख्य द्वार पर थानाध्यक्ष मो अकमल हुसैन का पुतला दहन किया।

छात्रों द्वारा निकाले मार्च में छात्रों ने अपने हाथों में जाग उठा है नौजवान नहीं सहेगा अत्याचार, शराब माफिया से प्यार आमजनों पर अत्याचार जैसे अनेकों स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर स्थानीय थानाध्यक्ष व पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। छात्रों को कहना था की बीते चार सितंबर को थाना अध्यक्ष के निजी वाहन के चालक द्वारा छात्र ललित कुमार को पिटाई किये जाने की शिकायत थाना अध्यक्ष से किए जाने के बाद भी अब तक किसी तरह का कोई कार्रवाई नहीं की गयी। छात्रों की मांग है कि थानाध्यक्ष द्वारा छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए या तो थानाध्यक्ष को निलंबित किया जाय।

पुतला दहन के बाद आक्रोशित छात्रों ने अतिथि भवन के करीब कुछ देर तक सड़क पर बैठ कर अपने मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पहुंचे सोनबर्षा के बीडीओ कैलाशपति मिश्र व सीओ उपेंद्र कुमार तिवारी ने मामले को शांत करवाया तथा पूरे मामले से वरीय पदाधिकारी को सूचित किए जाने का आश्वासन दिया।

------

क्या है मामला

----

मालूम हो कि बीते चार सितंबर को खरीदारी करने निकले श्री राम आर्ट थियेटर दिल्ली में अभिनय का कोर्स कर रहे पड़ड़िया पंचायत के समिति सदस्य सिकंदर यादव के पुत्र ललित कुमार को थाना अध्यक्ष के ड्राइवर द्वारा मारपीट की गयी। पीड़ित युवक द्वारा न्याय के लिए स्थानीय थानाध्यक्ष सहित वरीय पदाधिकारियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी गयी थी।