सहरसा। नवहट्टा पश्चिम पंचायत बालू टोला से तीन दिन पूर्व लापता बच्ची का शव राजनपुर-कर्णपुर पथ किनारे सुगराहा पोखर से बरामद किया गया। स्वजनों ने दुष्कर्म कर हत्या कर आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार हाफिज वसीम की 13 वर्षीय पुत्री गुलराज प्रवीण उर्फ मुस्कान बुधवार की शाम घर से बाहर निकली थी उसके बाद घर वापस नहीं आई। बच्ची के पिता ने नवहट्टा थाना में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने भी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को गांव की महिला जब देर शाम घास लेकर वापस आ रही थी तो पोखर में शव दिखाई दिया। लोगों को इसकी सूचना स्वजनों को जिसके बाद ग्रामीणों ने शव को पोखर से बाहर निकाला। जिसकी पहचान मुस्कान के रूप में की गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में घटनास्थल लोग जमा हो गए। महज एक दो फीट पानी में बच्ची के डूबने को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। वहीं स्वजनों ने दुष्कर्म कर हत्या करने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002