पूर्णिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के खोखा दक्षिण पंचायत में एक ऑटो चालक ने गुरुवार की रात्रि एक 35 वर्षीय गर्भवती महिला से दुष्कर्म किया।
पीड़ित महिला ने बताया कि वह गुरुवार को घर से को-ऑपरेटिव बाजार जिउतिया पर्व की खरीददारी करने के लिए गई थी। शाम होने पर घर लौटने के लिए ओड़ेलाबाड़ी गांव के ऑटो चालक के गाड़ी पर बैठी। ऑटो में पहले से ही दो महिला बैठी हुई थी। जब ऑटो मेरे घर के समीप पहुंचा तो ऑटो चालक ने गाड़ी का स्पीड बढ़ा दिया। इसके बाद मुझे लेकर ओड़ेलाबाड़ी चला गया। वहां दोनों महिला को उतार कर मुझे वापस घर छोड़ने के लिए लौटा और ईट भट्टा से पूर्व कलभर्ट के समीप मेरे साथ दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि आवेदन मिला है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।