पूर्णिया। अनुमंडल के खुटहरी ग्राम के विपिन यादव के आठ वर्षीय पुत्र जिगर की मौत गड्ढे में डूबने से हो गई है। जिगर मंगलवार की रात्रि से ही घर से गायब था। माता-पिता एवं अन्य परिवार के सदस्य गण पूरी रात बच्चे को खोजते रहे सुबह उसकी लाश चापाकल के पास स्थित गड्ढे में पड़ी मिली। परिजनों द्वारा इसे हत्या का मामला बताते हुए पुलिस को सूचना दी गई तथा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भिजवा दिया।
मृतक बच्चे के माता-पिता बनमनखी नगर पंचायत क्षेत्र स्थित राजेन्द्र साह के मकान में बतौर भाड़ेदार रहकर बच्चों की पढ़ाई करा रहे हैं। घटना को लेकर माता-पिता सहित अन्य परिजन काफी मर्माहत हैं।