घैलाढ़ मधेपुरा से राजेश कु पप्पू की रिपोर्ट
घैलाढ़ प्रखंड के श्रीनगर पंचायत के कमलपुर गाँव मे नल जल योजना के तहद कराए जा कार्य मे संबेदक द्वारा घोर लापरवाही व उदासीनता बरतने की शिकायत ग्रामीणों ने किया है।
ग्रामीणों ने बताया कि श्रीनगर पंचायत के तीन व एक वार्ड नंबर वार्ड में संबेदक द्वारा मानक के बिरुद कार्य किया गया है जो जांच का विषय है इतना ही नही संबेदक द्वारा ढलाई पक्की सड़क को कई जगह तोड़ कर पाइप बिछा कर छोड दिया गया है।दुर्गा स्थान परिसर में ढलाई को तोड़ कर महीनों से छोड़ देने के कारण पुजारियों समेत आमलोगों,श्रद्धलुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।इस बाबत पूर्व वार्ड सदस्य मनोज मेहता ने बताया कि दुर्गा पूजा नजदीक आ गया है यहाँ विशाल मेला लगता है हमेशा बच्चों व श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।मंदिर परिसर को तोड़ कर पाइप बिछा कर छोर दिया गया है।जिसे श्रद्धालुओ को भारी परेशानी हो रहा है।इस बाबत कनीय अभियंता समेत जिला प्रशासन से जांच कर करवाई का अनुरोध किया गया है।