सहरसा। मैथिली में बन रही फिल्म मिथिला मखान में सहरसा शहर के नया बाजार निवासी पंकज झा ब्रह्मा सिंह की भूमिका में दिखेंगे। मिथिला मखान में पंकज झा ने विलेन की भूमिका में हैं। इस फिल्म में कोसी और मिथिलांचल क्षेत्र में मखाना उद्योग पर आधारित फिल्म में मिथिलांचल की लोक संस्कृति को भी रेखांकित किया है। मिथिला पेंटिग्स सहित कोसी-मिथिलांचल की पहचान मखाना राष्ट्रीय स्तर पर अपनी ख्याति अर्जित की है। चर्चित अभिनेता के के मेनन, पीयूष मिश्रा और दीपक डोबाल जैसे कलाकारों के बीच अपनी मजबूत पकड़ दर्शा चुके पंकज झा ने अपने अभिनय से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। ब्रह्मा सिंह को अपने अभिनय आवाज से स्थापित करेंगे। फिल्म में इनका डराना अच्छा लगेगा और याद रहेगा। मिथिला मखान संभवत: दिखाएगा की कैसे कोई सोया हुआ निष्प्राण समाज किसी चुनौती को स्वीकार करता है और सामूहिक रूप से किसी क्रांति का उदय होता है। इस फिल्म में पंकज झा को वहीं लोकप्रियता मिलेगी जो हिन्दी सिनेमा में महान कलाकार अमरीश पूरी को मिली है। इस फिल्म में ब्रह्मा सिंह बने पंकज झा के डॉयलाग-रे गुंडागर्दी ता आब शुरू हेतै.. मिथिलांचल में लोगों की जुबान पर चर्चित हो चुकी है। ग्रामीण परिवेश पर केंद्रित मिथिला मखान फिल्म की आगामी 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। सहरसा के रहनेवाले पंकज झा मूलत: जिले के मुरादपुर के है। वे अब तक कई फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। मिथिला और मैथिली भाषा के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहे पंकज झा का झुकाव शुरू से ही स्थानीयता के प्रति रहा है। रंगमंच से जुड़कर अपनी प्रतिभा को निखारने वाले पंकज मुंबई में ही रहकर कोसी और मिथिलांचल की पहचान कायम कर रहे है।