Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/PURNEA NEWS:पूर्णिया की बेटी को दहेज लोभियों ने सिवान में पीटकर मार डाला - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 13, 2020

बड़ी खबर/PURNEA NEWS:पूर्णिया की बेटी को दहेज लोभियों ने सिवान में पीटकर मार डाला

पूर्णिया। दहेज लोभियों ने एक गर्भवती की पीट-पीटकर हत्या कर दी और एक सुनसान जगह ले जाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। यह घटना सिवान जिले के हुसैन नगर थाना क्षेत्र की है। हालांकि मौके पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर तीन आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विक्रमपुर पंचायत महेन्द्रपुर निवासी विक्रम सिंह की पुत्री मनीषा कुमारी की शादी सिवान जिले के हुसैन नगर थाना क्षेत्र के हबीबनगर पोखरा निवासी पारसनाथ सिंह के पुत्र राजेश सिंह के साथ 10 दिसंबर 17 को संपन्न हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीकठाक चल रहा था। हाल के कुछ दिनों से मनीषा के ससुराल वालों ने मोटी रकम एवं चार चक्का वाहन की मांग कर दी। मनीषा के चाचा गौतम सिंह ने बताया कि शादी के बाद लगातार दहेज का मांग की जा रही थी। इसकी भरपाई भी हमलोग करते थे। शुक्रवार को 10 बजे दिन में सूचना मिली की मनीषा की मौत हो गयी है। हमलोगों ने सिवान के एसपी को फोन कर सूचना दी। स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव के अंतिम संस्कार के दौरान पिता पारसनाथ सिंह, पति राजेश सिंह एवं एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। हमलोगों ने मुफसिल थाना में आवेदन दिया है। इसमें मनीषा के ससुर, पति राजेश सिंह, सास इंदू देवी, ननद रिकू देवी, निक्की देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है।