Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया/एंबुलेंस और बस की टक्कर जोरदार टक्कर, अस्पताल संचालक की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 13, 2020

खगड़िया/एंबुलेंस और बस की टक्कर जोरदार टक्कर, अस्पताल संचालक की मौत

खगड़िया। एनएच-31 पर शारदा गिरधारी कॉलेज महेशखूंट के समीप एक कोच बस और एंबुलेंस की टक्कर में एंबुलेंस पर सवार सुदीप सिंह की मौत हो गई। सुदीप महेशखूंट स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक थे। जबकि अखिलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए। सुदीप सहरसा जिले स्थित सिमरी बख्तियारपुर के सडीहा के रहने वाले थे। घायल अखिलेश कुमार सहरसा जिले के काशनगर के रहने वाले हैं। महेशखूंट थानाध्यक्ष ने बताया कि कोच सहरसा से भागलपुर जा रही थी जबकि एंबुलेंस भागलपुर से महेशखूंट आ रहा था। टक्कर में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

इधर, चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा पंचायत के वार्ड संख्या- छह में नल-जल योजना से संबंधित सामग्री लदे एक पिकअप वैन के गड्ढे में पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत बांसगढ़ा निवासी खोखो ऋषि के 50 वर्षीय पुत्र बीरबल ऋषि के रूप में हुई है। बीती रात योजना से संबंधित सामग्री लदा एक पिकअप वैन पानी भरे गड्ढे में जा गिरा। चालक जान बचाकर भागने में सफल रहा वहीं उप चालक पिकअप के नीचे दब गया। शनिवार की सुबह थानाध्यक्ष निलेश कुमार के प्रयास से एसडीआरएफ की टीम ने पानी से शव व पिकअप वैन को निकालने में सफलता प्राप्त की। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।