अररिया। रानीगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से शादी का प्रलोभन देकर छह माह तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने रानीगंज थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। शनिवार को पीडि़ता अपने माता पिता व अन्य स्वजनों के साथ रानीगंज थाना पहुंची थी। पीडि़ता ने बताया कि भरगामा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी चंदन राम अपने रिश्तेदार के घर उनके गांव आना जाना होता था। इसी दौरान चंदन ने मुझे शादी का प्रलोभन देकर कहा कि तुम्हारा माता पिता गरीब है इसलिए तुम हमसे प्यार करो हम तुमसे शादी करेंगे। लेकिन छह महीने तक मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
बीते सात सितंबर को रात्रि के बारह बजे चंदन घर से पश्चिम नहर पर मोटरसाइकिल लगाया और दो आदमी के साथ मेरे घर आया। जिसमें से एक आदमी को नहीं जानती हूं। देखने पर पहचान लूंगी। दोनों व्यक्ति मुझे पकड़ कर ले जाकर मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले गया। तीन दिन तीन रात जगह बदल बदल कर अपने साथ रखा और शारीरिक संबंध बनाता रहा। दस सितंबर की सुबह तीन बजे पुन: घर छोड़कर चला गया और शादी करने से इंकार कर दिया तथा धमकी दिया कि अगर किसी को बताया तो गोली मार देंगे।
वहीं शनिवार को रानीगंज थाना पहुंची पीडि़ता के स्वजनों ने बताया कि लड़की के माता पिता गूंगे है इसी का फायदा उठाकर लड़की के साथ शोषण किया गया है। हाल में ही लड़की को कटिहार में रखा गया था। दो दिन पहले मामले को सुलझाने के लिए पंचायती किया गया था। लेकिन लड़के के स्वजन पंचायती में नहीं पहुंचे थे। पीडि़ता के परिजनों ने बताया कि लड़के पक्ष के लोग सबल व मजबूत है लेकिन लड़की के माता पिता बेहद गरीब है। वहीं मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष श्यामनंदन यादव ने बताया कि आवेदन देने की जानकारी नहीं है यदि आवेदन दिया गया होगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।