मधेपुरा। कोसी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बदमाशों के निशाने पर हैं। लगातार हत्याएं हो रही है। एक माह पहले गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव हत्याकांड का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि ङ्क्षसहेश्वर जदयू अध्यक्ष हरेंद्र मंडल को निशाना बनाया गया। यद्यपि जदयू अध्यक्ष नहीं रहने के कारण उनके बड़े भाई कृषि कर्मी अनिल मंडल को बदमाशों ने गोली मार दी। वहीं दो अन्य लोगों को भी गोली मारकर हत्या कर दी। इस तरह की वारदात लगातार हो रही है। उदाकिशुनगंज, चौसा, पुरैनी, बिहारीगंज सहित अन्य प्रखंडों में भी जनप्रतिनिधियों की हत्या की जा चुकी है।
चौसा जदयू अध्यक्ष पर भी एक साल पहले जानलेवा हमला किया गया था। उनके ऊपर तीन गोली चलाई गई थी। वे बाल-बाल बच गए थे। राजद नेता निवास चंद्र उर्फ मुन्ना यादव को भी लौआलगान में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वे पान खाने चौंक पर आए थे। इसी दौरान बदमाशों ने चार गोली मारी थी। जिले में आधा दर्जन से अधिक जनप्रतिनिधियों की हत्या की जा चुकी है।
खलल बर्दाश्त नहीं कर रहा बदमाश
किसी का हस्तक्षेप बदमाश बर्दाश्त नहीं कर रहा है। काम में खलल पर हत्या तक को अंजाम दे रहा है। जोगबनी में गम्हरिया जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार यादव उर्फ गरजु की हत्या में भी यही बात सामने आई थी। वे बदमाशों के नजर में खटक रहे थे। वहीं राजीनीतिक रूप से भी मजबूत होने पर रास्ते से हटाने के लिए कई बार इस प्रकार का अपराध हो रहा है। बिहारीगंज में 14 दिसंबर 2019 बिहारीगंज के सरौनीकला पंचायत के मुखिया बेबी कुमारी के पति राजीव कुमार गुप्ता की हत्या भी बदमाशों ने इसलिए किया था कि उसे मुखिया पति अपराध करने से रोकते थे।
जिले हुई जनप्रतिनिधियों की हत्या व हमला
- 15 सितंबर 2020 को ङ्क्षसहेश्वर जदयू प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र मंडल के भाई को गोली मारकर किया जख्मी
-: 11 अगस्त 2020 गम्हरिया के जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव की हत्या
-: 14 दिसंबर 2019 को बिहारीगंज के सरौनीकला पंचायत के मुखिया बेबी कुमारी के पति राजीव कुमार गुप्ता की गोली मारकर हत्या
-: 28 अक्टूबर 2019 को उदाकिशुनगंज थानाक्षेत्र के खाड़ा पंचायत के सुखासनी गांव निवासी महिला पंच संजो देवी की गोली मारकर हत्या
-: 06 माह पहले राजद नेता निवास चंद्र उर्फ मुन्ना यादव की लौआलगान पंचमुखी चौक पर गोली मारकर हत्या
-: एक साल पहले चौसा प्रखंड के जदयू अध्यक्ष मनोज प्रसाद को अरजपुर में मारी गोली, बाल-बाल बचे
-: एक साल पहले पुरैनी के नरदह पंचायत के मुखिया पति अनिल यादव की गोली मारकर हत्या

