महाराष्ट्र सरकार ने बिहार कैडर के आईपीएस शिवदीप लांडे को आतंकरोधी दस्ते (ATS) के डीआईजी के रूप में प्रमोशन दे दिया गया है। शिवदीप लांडे अभी
एंटि-नार्कोटिक्स सेल के डीसीपी थे।
शिवदीप वामनराव लांडे 2006 बैच के आईपीएस अफसर हैं। इनका जन्म महाराष्ट्र के अकोला जिले के परसा गांव में हुआ था। इनके पिता एक गरीब किसान थे। शिवदीप दो भाइयों में बड़े हैं। शिवदीप के माता-पिता ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं।
शिवदीप लांडे की परवरिश बेहद मुश्किल हालातों में हुई। परिवार की आर्थिक हालत तो खराब थी ही कोई पढ़ा लिखा न होने से उन्हें रास्ता दिखाने वाले लोग भी नहीं थे। शिवदीप पढ़ने में बहुत तेज थे। स्कॉलरशिप की मदद से शिववदीप लांडे ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई में रहकर यूपीएससी की तैयारी की, जिसके बाद उनका यूपीएससी में चयन हो गया।
शिवदीप लांडे की पहली पोस्टिंग मुंगेर जिले के नक्सल प्रभावित इलाके जमालपुर में हुई थी। बिहार की राजधानी पटना के एसपी के तौर पर अपनी अनोखी कार्यशैली की वजह से शिवदीप पूरे देश में मशहूर हो गए।