सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग ऐंगल आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भी जांच कर रही है। वहीं, इस मामले में पहली गिरफ्तार एनसीबी की तरफ से ही की गई है। टीम ने दो ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया था। इन लोगों का रिया और शौविक का सीधा कनेक्शन है।
ड्रग पेडलर रिया और शौविक से सीधी संबंध
हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ के मुताबिक, एनसीबी के सोर्स के हवाले से कहा जा रहा है कि टीम ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया था उसका रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती से सीधा संबंध है।
ड्रग पेडलर्स ने लिए बॉलिवुड के बड़े लोगों के नाम
एनसीबी ने जिन दो ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने बॉलिवुड के बड़े लोगों के नाम लिए हैं। एनसीबी इन बड़े नामों का जल्द खुलासा कर सकता है और सभी को समन भेजा जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रग पेडलर्स ने बताया है कि बांद्रा, जुहू और लोखंडवाला इलाके में होने वाली बॉलिवुड पार्टीज में ड्रग्स लिए जाते हैं।
रिया की वॉट्सऐप चैट में ड्रग ऐंगल का खुलासा
बताते चलें कि सुशांत केस की जांच कर रही ईडी को रिया चक्रवर्ती की वॉट्सऐप चैट की डीटेल्स से पता चला है कि वह ड्रग्स का 'इस्तेमाल और डीलिंग' कर रही थीं। ईडी ने रिया के वॉट्सऐप चैट की डीटेल्स न केवल सुशांत केस की जांच कर रही सीबीआई टीम को बल्कि ड्रग्स जैसे मामलों की जांच करने वाले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को भी सौंपी थी।