Kosi Live-कोशी लाइव BREAKING NEWS:Google ने गूगल प्ले स्टोर से Paytm को हटाया, App हटाने के पीछे बताई ये वजह - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 18, 2020

BREAKING NEWS:Google ने गूगल प्ले स्टोर से Paytm को हटाया, App हटाने के पीछे बताई ये वजह


नई दिल्ली. Google ने शुक्रवार को Google Play स्टोर से पेटीएम ऐप को हटा दिया है. इस पर Google ने कहा है कि वह किसी भी गैंबलिंग (जुआ खेलने वाले) ऐप का समर्थन नहीं करेगा. Paytm और UPI ऐप One97 Communication Ltd. द्वारा डेवलप किया गया है. इस ऐप को Google Play Store पर सर्च करने पर ये नहीं दिख रहा है. हालांकि, पहले से Android स्मार्टफोन्स में इंस्टॉल्ड हुआ ऐप काम कर रहा है.

Paytm पेमेंट ऐप के अलावा कंपनी के अन्य ऐप्स- Paytm for business, Paytm money, Paytm mall आदि Google Play Store पर अभी भी उपलब्ध हैं. हालांकि अभी Paytm की तरफ से इस ऐप के Google Play Store से रिमूव किए जाने के बारे में कोई बयान नहीं आया है.
#JustIn | Paytm removed from Google App Store. “Don’t allow online casinos/support any unregulated gambling apps that facilitate sports betting,” says Google Follow @moneycontrolcom for updates #Paytm #Google #IPL2020 @GooglePlay @Paytm @vijayshekhar
Image




 
Google के Suzanne Frey, उपाध्यक्ष ने लिखा कि हम ऑनलाइन कैसीनो की अनुमति नहीं देते हैं या किसी भी ऐसे अनियमित जुआ ऐप्स का समर्थन नहीं करते हैं जो खेल सट्टेबाजी की सुविधा प्रदान करते हैं.