Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा/हथियार दिखाकर बदमाशों ने बाइक व नगदी छीनी। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 20, 2020

मधेपुरा/हथियार दिखाकर बदमाशों ने बाइक व नगदी छीनी।

मधेपुरा। थाना क्षेत्र की खोखसी पंचायत के खोखसी धार पुल के निकट बदमाशों ने अमोना निवासी अजित कुमार से हथियार के बल बाइक छीन ली और लूटपाट की।

पीड़ित अजित ने बताया कि थाना क्षेत्र के ही नवटोल गांव से अपने पड़ोस के रहने वाले जयकांत कुमार के साथ बाइक से विश्वकर्मा पूजा का मेला देख कर रात में अपने गांव अमोना लौट रहा था। खोखसी पुल के निकट आठ-दस की संख्या में बदमाशों ने हथियार दिखाकर बाइक, मोबाइल सहित रुपये छीन लिये। वहीं हाथ-पैर बांधकर खेत में छोड़ दिया। शोरगुल की आवाज पर आए स्थानीय लोगों ने हाथ पैर खोला। इस मामले की जानकारी ग्वालपाड़ा थाने को दी।

जानकारी मिलते ही ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष अरविद कुमार मिश्रा, अपने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। वहीं पीड़ित द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है। मालूम हो कि इस इलाके में लगातार हो रही बाइक लूट की घटना से लोगों में काफी आक्रोश है।