सहरसा। सोमवार को पुरानी बैजनाथपुर पुलिस शिविर परिसर में वरीय उप समाहर्ता रविन्द्र कुमार एवं जिला लेखा पदाधिकारी कुमार आलोक, उत्पाद निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारी की उपस्थिति में सौर बाजार थाना,सोनवर्षा राज थाना एवं बैजनाथपुर पुलिस शिविर में बरामद देशी शराब 282.8 लीटर व विदेशी शराब 899 लीटर शराब को नष्ट किया गया। मौके पर बैजनाथपुर पुलिस शिविर प्रभारी संजीव कुमार, सअनि सुधीर सिंह, सौरबाजार थाना सअनि अखिलेश पासवान, सोनवर्षा राज थाना सअनि शुशील कुमार चौधरी, संजय सिंह चौकीदार नेपाली पासवान राजाराम ,राजेश महतो, सुनील कुमार , जवाहर राय सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे ।