न्यूज डेस्क: केंद्र की मोदी सरकार आम आदमी के लिए अटल पेंशन योजना की शुरूआत की हैं। इस योजना से जुड़कर आम आदमी भी बुढ़ापे में पेंशन प्राप्त कर सकता हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकता हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक सरकार की इस योजना के तहत 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने 1,000 रुपये, 2,000 रुपये, 3,000 रुपये, 4,000 रुपये या फिर 5,000 रुपये पेंशन का भुगतान किया जाता है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया भी बहुत आसान हैं।
कैसे मिलेगा लाभ।
आपको बता दें की इस योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए बैंक या डाकघर का बचत खाता लेकर व्यक्तिगत तौर पर बैंक या डाकघर में जाकर संपर्क करना होगा।
अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना (APY) से जुड़ता है तो उसे हर महीने 210 रुपये का निवेश करना होगा। जब इसकी उम्र 60 साल की उम्र से उपर हो जाएगी तो इन्हे हर महीने 5,000 रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी।
इस योजना में जुड़ने की आयु सीमा।
मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना को लेने वालों की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।