पुलिस मुख्यालय ने सुमित यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. उसकी गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान मानसी थाना के धमहारा दियरा से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान सुमित यादव के पास से तीन देशी पिस्तौल 06 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. मानसी थाना के पूर्वी ठाठा गांव में छह महीने पहले वर्चस्व की लड़ाई में चार लोगों की हत्या हुई थी.
मुंगेर में अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
आठ फरवरी 2020 को पूर्वी ठाठा गांव में पुर्व मुखिया बृजनंदन यादव और पुर्व मुखिया आमोद यादव के बीच वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी में एक के बाद एक कई लोगों की हत्या हुई थी. इसी मामले में पूर्व में कुख्यात अपराधी विनोद यादव को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, उसके बाद से पुलिस को सुमित यादव की तलाश थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
पिछले छह महीने से लगातार दहशत के साये में जी रहे ग्रामीणों के सुमित यादव के जेल जाने के बाद राहत की सांस की है. ग्रामीणों ने उस समय कुछ राहत महसूस की, जब बिनोद यादव की गिरफ्तारी की खबर गांव बालों को मिली थी.