Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर/मधेपुरा:प्रतिबंधित कफ सिरप का मामला ले रहा नया मोड़।जानिए? - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, October 1, 2020

बड़ी खबर/मधेपुरा:प्रतिबंधित कफ सिरप का मामला ले रहा नया मोड़।जानिए?

मधेपुरा। थाना क्षेत्र में मिली प्रतिबंधित दवा के मामले में हर दिन नया मोड़ आ रहा है।

सूत्रों के मानें तो युवाओं के बीच नशा परोसने का काम जिले के कुछ मेडिकल एजेंसी कर रही है। इसमें बिमल एजेंसी और एस फार्मा एजेंसी के नाम अभी सुर्खियों में है। दरअसल इन दोनों एजेंसी के ही नाम से 442 कार्टन प्रतिबंधित दवा लाई गई थी, लेकिन बरामद 282 कार्टन ही हुआ। 160 कार्टन कहां गया, यह सवाल चर्चा में है।

कहीं बाबा नगरी को बदनाम करने की साजिश तो नहीं रांची से मधेपुर जिले के लिए एक कॉनटेनर पर 442 कार्टन प्रतिबंधित कफ सिरप लाया गया था। इसमें 242 कार्टन एस फार्मा के नाम से और 200 कार्टन बिमल एजेंसी के नाम से थे। पुलिस ने 282 कार्टन ही जब्त किया तो ाखिर 160 कार्टन कहां गया। यह सबके जेहन में है। सवाल यह है कि आखिर जिले में इतनी संख्या में प्रतिबंधित दवा किसके सह पर लाई गई, कौन है इसका मुख्य आरोपित।

क्या फेल हो गई है पुलिसिया तंत्र

दूसरे प्रदेश से जब दवा लाई जा रही थी तो सीमा पर जांच क्यों नहीं की गई। यदि जांच की जाती तो शायद इतनी बडी खेप बिहार पहुंचती ही नहीं। बिना डॉक्टर से जांच के नहीं दी जा सकती है दवा मेडिकल सूत्रों के माने तो प्रतिबंधित दवा से पूर्व डॉक्टरों का पर्चा, मरीज का मोबाइल और आधार नंबर नहीं लिया जाता है। इस दवा का खेल पुराना भी हो सकता है। आवश्यकता है इसकी जांच की जाये। किस मेडिकल एजेंसी के पास कितना कैसमेमो है। मंहगी हो गई दवा बाजार में एक सौ से 150 रुपये में मिलने वली यह दवा अब सूत्रों के अनुसार ढाई सौ रुपये तक में मिल रही है। युवक खुलेआम इसे खरीद व बेच रहे हैं, जो क्षेत्र में आसानी से यह दवा उपलब्ध हो जाती है। आखिर किसको बचाने में पुलिस लगी हुई है।