सहरसा। बिहरा थाना क्षेत्र के रकिया पंचायत स्थित मकुना गांव में गुरुवार को उत्पाद विभाग और बिहरा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन छापेमारी कर पांच हजार लीटर से अधिक अर्द्धनिर्मित देसी शराब को नष्ट किया। इस दौरान 12 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार, मकुना गांव में देसी शराब निर्माण होने की सूचना उत्पाद विभाग को मिली थी। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग के अधिकारी और बिहरा के थानाध्यक्ष प्रमोद झा के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस बलों ने छापेमारी की। थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी के दौरान पांच हजार लीटर से अधिक अर्द्धनिर्मित देसी शराब एवं शराब निर्माण सामग्री को स्थल पर ही नष्ट कर दिया गया, जबकि 12 लीटर देसी शराब के साथ मकुना के रवीन्द्र यादव उर्फ झप्पर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।