Kosi Live-कोशी लाइव Bihar road accident : पिकअप ने साइकिल सवार बच्‍चों को कुचला, दो की मौत, एक जख्‍मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 30, 2020

Bihar road accident : पिकअप ने साइकिल सवार बच्‍चों को कुचला, दो की मौत, एक जख्‍मी

Katihar road accident : कटिहार में आज सुबह हुए सड़क दुर्घटना में दो बच्‍चे की मौत हो गई। इस हादसे में एक के घायल होने की भी सूचना है। घटना के बाद गुस्‍साए लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। स्‍वजन काफी रो रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए अस्‍पताल भेज दिया है। घायल का इलाज स्‍थानीय अस्‍पताल में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, सालमारी ओपी अंतर्गत सालमारी बाजार के समीप साइकिल सवार बच्चों को पिकअप वैन ने कुचल दिया। इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे में एक के जख्‍मी बालक जख्‍मी है। उनासो पचगाछी निवासी निमाई सिंह का पुत्र 10 वर्षीय पुत्र गुड्डू सिंह अपने भाई राजा सिंह और गांव के ही मंटू सिंह के पुत्र 10 वर्षीय राजा सिंह के साथ सालमारी बाजार आ रहा था। इसी दौरान तेज गति से जा रही पिकअप वैन ने साइकिल को काफी जोर से टक्‍कर मार दी। इस घटना में साइकिल सवार सभी बच्‍चे कुचला गए। घटनास्‍थल पर ही गुड्डू और सपन की मौत हो गयी। जबकि मृतक गुड्डू का भाई राजा गंभीर रूप से जख्‍मी है। घायल को इलाज के लिए स्‍थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।