बांका। गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक आशा कार्यकर्ता की मौत हो गई है। शव की पहचान झखरा गांव निवासी वरुण झा की 40 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आशा अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर गंगा स्नान करने सुल्तानगंज जा रही थी । इसी क्रम में असरगंज प्रखंड के कमरांय के समीप बाइक से अचानक गिर गई। घटना के बाद उसे नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर में उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद शव को झखरा गॉव लाया गया है। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002