जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में लोजपा के जिलाध्यक्ष और 7 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. लोजपा के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के पास से 224 लीटर शराब, एक चार पहिया वाहन और दो बाइक भी जब्त किया गया है. पुलिस एलजेपी नेता से पूछताछ कर रही है. पुलिस का मानना है कि इस शराब कारोबार में एक संगठित गिरोह काम कर रहा है जिसमें दर्जनों लोग शामिल हैं.
एनएच पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
इनकी हुई गिरफ्तारी
मनीष मधुकर राजवाड़ा मुसरनिया निवासी कामेश्वर प्रसाद चौधरी का पुत्र है. उनके साथ अन्य जो शराब तस्कर गिरफ्तार हुए हैं उनके नाम डुमरा के विश्वनाथपुर के भगवानराय के पुत्र हनुमान कुमार, बाजपट्टी के मधुबन निवासी गणेश साह के पुत्र श्रवण कुमार और डुमरा के सिमरा निवासी कपिल राय के पुत्र सीताशरण कुमार समेत सात लोग हैं. सोनबरसा थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की की है.
सभी जेल भेजे गए
पुलिस ने स्कार्पियो में रखे नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है. सभी गिरफ्तार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. सोनबरसा थानाध्यक्ष ने कहा है कि गिरफ्तारी के बाद सभी लोग अपना नाम और घर का पता गलत बता रहे थे, जांच के दौरान सभी के नाम और उनका वास्तविक पते सामने आए हैं.