Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:बिहार में इंटरनेट और मोबाइल यूजर्स की संख्या कितनी है? जान कर चौंक जाएंगे आप - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 16, 2020

BIHAR NEWS:बिहार में इंटरनेट और मोबाइल यूजर्स की संख्या कितनी है? जान कर चौंक जाएंगे आप



केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में वर्ष 2014-15 में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 80 लाख थी, जो अब बढ़कर तीन करोड़ 93 लाख हो गई है। इसी प्रकार वर्ष 2014-15 में बिहार में चार करोड़ 20 लाख के पास मोबाइल थे, जिसकी संख्या बढ़कर छह करोड़ 21 लाख से अधिक हो गई है। प्रधानमंत्री द्वारा बिहार के लिए 543 करोड़ की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के मौके पर उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी आपकी अगुवाई में बिहार का समग्र विकास हो रहा है। हर क्षेत्र में आपका आशीर्वाद बिहार को मिलता है। वहीं बिहार सरकार विकास के कार्यों में निरंतर सक्रिय है। मंत्री ने कहा कि आपका मानना है कि पूर्वी भारत के विकास के बिना देश का विकास नहीं हो सकता है। इसको लेकर आप इन इलाकों में रेलवे समेत सभी क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। इसी क्रम में आपने बिहार को सवा लाख का पैकेज दिया था, जिससे विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए काम हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में 35 हजार कॉमस सर्विस सेंटर हैं। यह कॉमन सर्विस सेंटर कोरोना संक्रमण काल में लोगों तक पैसा पहुंचाने का बहुत बड़ा माध्यम रहे हैं।

इस बार पटना में नहीं हुआ जल जमाव
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले साल पटना के कई इलाकों में छह से सात फीट तक पानी जमा हो गया था। तब हमलोगों ने संकल्प लिया कि आगे ऐसा नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी इस कार्य के प्रति निरंतर सक्रियता रही। इसका नतीजा हुआ है कि इस बार काफी बारिश हुई, इसके बाद भी पटना में जलजमाव नहीं हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा पटना के बेऊर और करमलीचक में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया गया है। इससे बेऊर इलाके के 11 वार्डों के दो लाख 80 हजार तथा कर्मलीचक के नौ वार्डों के दो लाख 45 लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। खासकर पटना साहिब के सांसद होने के नाते मुझे इससे काफी खुशी हुई है।