Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय एक बार फिर से हैं चर्चा में, ये है कारण... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, September 15, 2020

BIHAR NEWS:बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय एक बार फिर से हैं चर्चा में, ये है कारण...

फेम इंडिया नाम की संस्था ने बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को देश के 50 चर्चित भारतीयों की सूची में टॉप 10 में शामिल किया है। ये सर्वे फेम इंडिया द्वारा साल 2020 के लिए किया गया था, जिसमें डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने टॉप टेन में जगह बनाई है। अलग-अलग कैटगरी में देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों की राय और ग्राउंड रिपोर्ट को आधार बना कर किए गए हैं।

वहीं बिग बॉस और गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम दीपक ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वायरल होने लायक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें एक सोफानुमा कुर्सी पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे बैठे हैं और कुर्सी के पीछे दीपक ठाकुर खड़ें हैं।

म्यूजिक वीडियो का टाइटल है, ‘रॉबिनहुड बिहार के'। दीपक ने अपने इस पोस्ट में इंस्ट्रग्राम आईडी को पोस्ट किया है।