Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:घर से कोचिंग के लिए गई किशोरी तीन दिनों के बाद होटल में प्रेमी के साथ मिली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 16, 2020

BIHAR NEWS:घर से कोचिंग के लिए गई किशोरी तीन दिनों के बाद होटल में प्रेमी के साथ मिली

मुजफ्फरपुर। सदर थाना के मझौलिया से गायब किशोरी को पुलिस ने मोतिहारी के एक होटल से सोमवार की रात प्रेमी के साथ बरामद किया। काफी देर तक दोनों से पूछताछ की गई। किशोरी को कोर्ट में बयान दर्ज कराने व किशोर को बाल पर्यवेक्षण गृह भेजने को लेकर मंगलवार को कानूनी प्रक्रिया की गई। पूछताछ के लिए हिरासत में रखे गए किशोर के भाई सहित अन्य तीन संदिग्धों को पुलिस ने पीआर बांड पर छोड़ दिया है। किशोर ने बताया कि फेसबुक से दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ। वह किशोरी से मिलने बराबर शहर आया करता था। 11 सितंबर को मिलने के बाद दोनों भाग निकले। किशोरी कोचिंग की जानकारी लेने के बहाने घर से निकली थी। फिर वापस नहीं आई। उसके पिता ने सदर थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि किशोरी को सीआरपीसी की धारा-164 के बयान के लिए कोर्ट में प्रस्तुत किया जा रहा है।