Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:बार बाला के साथ ठुमका लगाना पड़ा भारी, DIG हुए गंभीर तो दर्ज हो गई प्राथमिकी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 20, 2020

BIHAR NEWS:बार बाला के साथ ठुमका लगाना पड़ा भारी, DIG हुए गंभीर तो दर्ज हो गई प्राथमिकी

भागलपुर। विश्वकर्मा पूजा की रात जीरोमाइल में बार बाला के डांस पर ठुमके लगाने मामले में केस दर्ज कर लिया गया। बार बालाओं के साथ अश्लील गाने पर स्टेज पर ठुमके लगाने का वीडियो वायरल होने पर डीआइजी सुजीत कुमार, एसएसपी आशीष भारती ने गंभीरता से लिया। बरारी थाने में महाकाल मोटर्स के संचालक धर्मेंद्र यादव समेत सात सहयोगियों को नामजद तथा 40-50 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। बरारी थानाध्यक्ष ने कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है।

उम्मीद है अधिकांश चेहरे पहचान लिए जाएंगे। उनके विरुद्ध लॉकडाउन नियम के उलंघन और बिना अनुमति के आयोजन करने का केस दर्ज किया गया है। बरारी पुलिस महाकाल मोटर्स परिसर जाकर कैंपस का मुआयना किया। पुलिस से बचने के लिए चारदीवारी के अंदर बाकायदा स्टेज बनाकर डांस पार्टी आयोजित की गई थी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी आरोपित पकड़े जाएंगे। आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली जा रही है।

बेगूसराय, मुंगेर, नवगछिया के पहुंचे थे कई कुख्यात

बार बाला के साथ ठुमके लगाने के लिए बेगूसराय, मुंगेर और नवगछिया के कई कुख्यात के भी पहुंचने की चर्चा शुक्रवार की रात से ही फैलती रही। उनके हथियारबंद होने की भी जानकारी जब स्थानीय लोगों को लगी तो वे चिंतित हो गए। डांस पार्टी से बाहर निकल कर कुछ युवक बाहर निकल पास की घरों की दीवार पर लघुशंका करने लगे। उसके बाद विवाद बढऩे की संभावना देख औद्यौगिक थाने की पुलिस को सूचना दी गई थी। कई बार की सूचना के बाद औद्यौगिक थाने की गश्ती गाड़ी वहां पहुंची। खुद थानाध्यक्ष राज रतन भी वहां पहुंचे। लेकिन तब तक अधिकांश दागी चेहरे खिसक चुके थे। लेकिन अंदर ठुमके लगाने वालों में से ही किसी  ने अंदर की वीडियो वायरल कर दी। औद्यौगिक क्षेत्र के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने भी अधिकारियों को जानकारी दी थी।