Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:बिहार के इन 11 जिलों में रहने वाले के लिए अच्छी खबर, अभी जानिए? - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 25, 2020

BIHAR NEWS:बिहार के इन 11 जिलों में रहने वाले के लिए अच्छी खबर, अभी जानिए?

न्यूज डेस्क: बिहार में 11 जिलों में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के साथ साथ राज्य के इन जिलों में फाइलेरिया रोग उन्मूलन कार्यक्रम 28 सितम्बर से चलाया जायेगा।

राज्य स्वास्थ्य समिति एवं ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटजीज द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बिहार के भोजपुर, दरभंगा, किशनगंज, मधुबनी, नालंदा, नवादा, पूर्णिया, लखीसराय, रोहतास, समस्तीपुर एवं वैशाली जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जायेगा।


राज्य स्वास्थ्य समिति के सचिव सह कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने कहा है की फाइलेरिया रोग को ख़त्म करने के लिए ये अभियान चलाया जा रहा हैं।

इस अभियान के तहत लोगों को दवा दिया जायेगा। जिसके सेवन से लोगों को फाइलेरिया की बीमारी नहीं होगी।

वहीं बिहार डॉ. बिपिन सिन्हा ने कहा कि स्वस्थ एवं समृद्ध बिहार की परिकल्पना को सार्थक करने हेतु कोरोना महामारी के दौरान भी इस अभियान को चलाया जा रहा है। लोगों को इसके बारे में जागरूक होने की जरुरत हैं ताकि राज्य से इस बीमारी को ख़त्म किया जा सके।