पटना। राजीव नगर थाना क्षेत्र में स्कूल के साथ सैनिटाइजर का कारोबार करने वाली कंपनी के बॉस पर नवविवाहिता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। गर्भवती पीड़िता कंपनी में टेलीकॉलर की नौकरी करती है। उसका आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए वह दो दिन से गांधी मैदान से लेकर महिला थाने का चक्कर लगा रही है। उसका आवेदन नहीं लिया गया। जबकि महिला थाना प्रभारी आरती जायसवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
पति की नौकरी जाने पर करने लगी काम
पीडि़ता गांधी मैदान थाना क्षेत्र के बाकरगंज की रहने वाली है। उसने बताया कि लॉकडाउन के एक माह पहले उसका विवाह हुआ।
फोन कर केस उठाने की दी धमकी
पीड़िता का आरोप है कि गांधी मैदान थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने गई, जहां से उसे महिला थाने भेज दिया गया। महिला थाने में दो दिन से दौड़ रही है। पीड़िता ने कहा, महिला थाना पुलिस ने आरोपित को थाने बुलाने की बात कह आवेदन ले लिया। लेकिन, प्राथमिकी दर्ज नहीं की। वह 22 सितंबर को महिला थाने पहुंची थी। बुधवार को पीड़िता फिर थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपित को फोन कर थाने बुलाया, लेकिन उसने आने से इनकार कर दिया। थाने से फोन जाने के बाद आरोपित पीड़िता को फोन कर केस उठाने का दबाव बना रहा है।