Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR crimenews: पुलिस ने लुटेरा गिरोह के सरगना सहित 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाइक और अन्य सामान बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 18, 2020

BIHAR crimenews: पुलिस ने लुटेरा गिरोह के सरगना सहित 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाइक और अन्य सामान बरामद

बेगूसराय. बेगूसराय पुलिस (Begusarai police) ने एक लुटेरा गिरोह के छह सदस्यों को हथियार और लूटी गई बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. दरअसल तेघरा अनुमंडल क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई लूट की कई घटनाओं के बाद एसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर तेघड़ा डीएसपी ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस (Police) की एक स्पेशल टीम बनाई गई थी.

टीन ने बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवास गांव निवासी चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है. चंदन की गिरफ्तारी के बाद लूट गिरोह का खुलासा हुआ. लंबे समय से पुलिस को इन अपराधियों की तलाश थी क्योंकि इन अपराधियों के द्वारा लगातार एनएच पर या अन्य जगहों पर लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा था.
आज पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को उम्मीद है कि इन आरोपियों की गिरफ्तरी के बाद से इलाके में अपराध में कमी आएगी.

चंदन कुमार पर संगीन अपराध के मामले हैं दर्जपुलिस ने चंदन कुमार के पांच अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जिनके पास से तीन देसी पिस्टल, कारतूस, लूटी गई एक पल्सर बाइक, लूटी गई एक मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद की गई है. तेघरा डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि चंदन कुमार गिरोह का सरगना है जिसने सात लूट और चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है. चंदन और उसके साथियों पर तेघड़ा थाना के अलावा अन्य थाना में भी मामला दर्ज हैं. गिरोह के सदस्य पर हत्या, लूट चोरी के दस मामले दर्ज हैं.

बिहार में अपराधी हैं बेखौफ
बिहार में इन दिनों अपराधी रोज भयानक घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और पुलिस उनकी तलाश करती रह जाती है. हाल ही में पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के जेठूली शुकुलपुर रोड स्थित एक निजी कंपनी के वेयरहाउस में डकैती के लिए दर्जनों बदमाश घुस आए, लेकिन यहां गार्ड ने सूझबूझ दिखाई और पुलिस को फोन लगा दिया. इसक बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर बदमाश फरार हो गये. जाते-जाते बदमाश चार लाख रुपये का माल अपने साथ ले गये हैं. वेयर हाउस के मैनेजर ने इस बात की जानकारी दी है.पुलिस के आने पर भागते हुये बदमाशों की चप्पल और मोबाइल मौके पर ही छूट गये. पुलिस अब मोबाइल के जरिये बदमाशों को पकड़ने का प्लान तैयार कर रही है.