Kosi Live-कोशी लाइव ब्रेकिंग/Bihar Crime:जदयू नेता समेत दो को गोली मारी, एक की मौत, घात लगाए अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 27, 2020

ब्रेकिंग/Bihar Crime:जदयू नेता समेत दो को गोली मारी, एक की मौत, घात लगाए अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

आर। नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदेव नगर इलाके में रविवार की शाम हथियारबंद अपराधियों ने एक जदयू नेता समेत दो लोगों को गोली मार दी । जिसमें एक की मौत हो गई  जबकि दूसरा घायल है। घायल जदयू नेता प्रिंस सिंह बजरंगी को चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि हमलावर चार  की संख्या में थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से भाग निकले। मृतक 25 वर्षीय मिथुन सिंह विष्णु नगर , बैंक कॉलोनी मुहल्ला का निवासी हैं। पुलिस पूछताछ कर कारणों के बारे पता लगा रही हैं। घटनास्थल से 10 खोखा बरामद किया गया है। 

 मुहल्ले की ओर बाइक से निकले थे दोनों तभी गोलियों से भूना 

बताया जा रहा है कि बाजार समिति विष्णु नगर निवासी युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव प्रिंस सिंह बजरंगी रविवार की शाम अपने साथी मिथुन सिंह के साथ जगदेवनगर मुहल्ले की ओर बाइक से गए थे। इसी दौरान घात लगाए हथियार बंद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर हमला कर दिया। जिसमें मिथुन की मौत हो गई।जबकि, जदयू नेता प्रिंस सिंह बजरंगी घायल हो गए। बाद में इलाज के लिए सदर अस्पताल, आरा लाया गया। 

मौके  पर पहुंच कर छानबीन में जुटे पुलिस अफसर

इधर, जगदेवनगर मुहल्ला इलाके में जदयू नेता और उनके साथी को गोली मारे जाने के बाद इंस्पेक्टर संजीव कुमार व डीएसपी पंकज रावत मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए हैं। हमलावरों के बारे में  पता लगाया जा रहा है। पुलिस आसपास की सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है।