Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR CRIME:पटना से पूर्णिया जा रही पिकअप वैन को बदमाशों ने बनाया निशाना, इतने लाख का कीटनाशक लूट ले गए - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 24, 2020

BIHAR CRIME:पटना से पूर्णिया जा रही पिकअप वैन को बदमाशों ने बनाया निशाना, इतने लाख का कीटनाशक लूट ले गए

लखीसराय। पटना से पूर्णिया जा रही कीटनाशक लदी पिकअप वैन की लूट सशस्त्र अपराधियों ने बुधवार की रात कर ली। घटना लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 80 पर दरियापुर के पास घटी। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कीटनाशक को बरामद कर लिया है। उसकी कीमत करीब 50 लाख बताई जा रही है। घटना में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। एसपी सुशील कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।

बुधवार की देर रात डुमरी मोड़ के पास घटना को दिया अंजाम 

एसपी ने बताया कि पटना से कीटनाशक दवा लदी पिकअप वैन (बीआर-01जीजी-5965) लेकर चालक मुंटुन कुमार एवं उपचालक सोनू कुमार पूर्णिया के लिए चला। बुधवार की देर रात बड़हिया थाना क्षेत्र के डुमरी मोड़ से दो अपाची बाइक पर सवार छह अपराधी पीछा करने लगा। संबलगढ़ दरियापुर के समीप ओवरटेक करके हथियार के बल पर पिकअप वैन को चालक समेत अगवा कर लिया। चालक एवं उपचालक को चार की संख्या में अपराधियों ने कन्या प्राथमिक विद्यालय डुमरी में बिठा लिया। दो अपराधी पिकअप वैन को लेकर खुटहाडीह गांव ले जाकर मदन ङ्क्षसह के निर्माणाधीन मकान में सभी कीटनाशक को उतार लिया। फिर पिकअप वैन को वापस डुमरी लाकर चालक एवं उपचालक को उसमें बिठाकर पटना जिला के रामपुर डुमरा पेट्रोल पंप के पास ले जाकर छोड़ दिया। वहां से चालक और उपचालक पिकअप वैन से रिटर्न बड़हिया थाना पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई। सूचना पर एसपी ने एसडीपीओ रंजन कुमार एवं थानाध्यक्ष डीके पांडेय के नेतृत्व में टीम का गठन किया। दो घंटा के अंदर पुलिस टीम ने खुटहाडीह के मदन ङ्क्षसह के निर्माणाधीन घर से सभी कीटनाशक को बरामद कर लिया। साथ ही मदन ङ्क्षसह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पांच अन्य अपराधियों की भी पहचान कर लेने के बाद पुलिस उसकी खोज में छापामारी कर रही है।