Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Crime/मधेपुरा से अपहृत लड़की बरामद, तीन अपहर्ता गिरफ्तार,पंजाब में लड़की को बेचने की थी मंशा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, September 1, 2020

Bihar Crime/मधेपुरा से अपहृत लड़की बरामद, तीन अपहर्ता गिरफ्तार,पंजाब में लड़की को बेचने की थी मंशा

कटिहार। मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र से शादी की नीयत से बहला फुसलाकर अपहृत की गई युवती को फलका पुलिस ने बरेटा गांव के समीप से बरामद कर लिया। पुलिस ने तीन अपहर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी चौसा पुलिस को दी। अपहरण में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।

सोमवार की देर रात फलका पुलिस ने गश्ती के दौरान एसएच 77 पर बरेटा गांव के समीप पंजाब नंबर की मारुति कार को संदेह के आधार पर रोका। पूछताछ के दौरान कार सवार युवकों ने शादी की नियत से लड़की को पंजाब ले जाने की बात स्वीकार की। थानाध्यक्ष सुनील कुमार मंडल ने मंगलवार को बरामद लड़की को चौसा पुलिस के हवाले कर दिया गया। चौसा थाना के एसआइ हबीबुल्लाह अंसारी ने बताया कि अपहृता के पिता घुड़ी मंडल के द्वारा चौसा थाना में अपहरण को लेकर मामला दर्ज कराया गया था। पकड़े गए आरोपितों में काढ़ागोला निवासी ज्योति कुमार मंडल, बरेटा निवासी आनंदी मंडल एवं मुन्ना कुमार मंडल शामिल है। बरामद लड़की ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि काढ़ागोला निवासी ज्योति कुमार मंडल के साथ प्रेम प्रसंग है। शादी करने को अपने घर से भाग गई थी। शादी की झांसा देकर पंजाब में ले जाकर बेच देने की कोशिश की भी चर्चा है।