न्यूज डेस्क: पुलिस विभाग में ड्राइवर बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। क्यों की असम पुलिस विभाग ने ड्राइवर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण।
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक असम पुलिस ने एक्साइज डिपार्टमेंट, असम में जूनियर असिस्टेंट, ड्राइवर और असिस्टेंट केमिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
पदों की संख्या : 36
वेतनमान : ड्राईवर - 14000-60500 + जी.पी. 5200 पीबी -2
योग्यता।
पुलिस विभाग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया।
उम्मीदवारों का चयन एग्जाम और ड्राइविंग टेस्ट के द्वारा होगा।
ऐसे करें अप्लाई।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार वेबसाइट https://slprbassam.in/ पर जा कर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।