महिषी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 6 कार्टन विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर महिषी थाना के एएसआई ब्रजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने शुक्रवार की देर शाम ईश्वर चौधरी के घर पर छापेमारी किया। छापेमारी में पुलिस को 6 कार्टन में 216 बोतल शराब मिला। पुलिस ने शराब के साथ कारोबारी ईश्वर चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया । थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शराब बरामदगी मामले में गिरफ्तार आरोपी सहित उसके भाई नर्मदेश्वर चौधरी पर केस दर्ज किया गया है। शराब कारोबार में शामिल दूसरा आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।