पूर्णिया। आगामी विधानसभा चुनाव में अपराध पर लगाम लगाने के लिए एसपी विशाल शर्मा के निर्देश पुलिस ने 48 घंटे के समकालीन अभियान चलाया। इसमें 156 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
इसमें 25 ऐसे अभियुक्त हैं जो हत्या, डकैती, लूट एवं अपहरण जैसी घटना के आरोपित थे और फरार चल रहे थे। इस दौरान एक कट्टा, एक कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक ऑटो और 435 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ।
एसपी ने बताया कि 12 और 13 सितंबर को चलाए गए अभियान के दौरान अवैध शराब एवं शस्त्र की बरामद कर गंभीर शीर्ष कांड के वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष और ओपी अध्यक्ष द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। फरार एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चुनाव तक लगातार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलता रहेगा। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को विधि-सम्मत प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।