सहरसा। प्रखंड क्षेत्र के 11 पंचायत के 15 राजस्व गांव के होने वाले भूमि सर्वेक्षण की तैयारी पूरी कर ली गई है। भूमि सर्वेक्षण के लिए शुक्रवार को पस्तपार व किसनपुर पंचायत के सरकारी भवन में भू-स्वामियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें मौजूद अधिकारियों ने भूमि सर्वे के नियमों की जानकारी दी। वहीं अंचलाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि प्रारंभ हुए सर्वे में जमीन विवाद में कमी होगी। कहा कि लंबे समय के बाद जमीन सर्वें हो रहा है। उन्होंने भू- स्वामियों से पारिवारिक एवं सामाजिक स्तर पर जमीन विवाद सुलझाने का आग्रह किया ताकि अधिकारियों को कामकाज करने में सहुलियत हो सके। एसओ नीरज सिंह ने कहा कि प्रखंड स्तरीय सर्वे कार्यालय बिसनपुर के पंचायत सरकारी भवन में बनाया गया है। सर्वे से जुड़े मामलों के निदान एवं सुझाव दिया जाएगा।
11 पंचायत के 15 मौजा का होगा सर्वे शिविर प्रभारी राहुल कुमार ने कहा सभी 11 पंचायतों के 15 मौजा में पहले सभी पंचायत प्रतिनिधियों तथा भू-स्वामियों का अंचलाधिकारी सहित सर्वे अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी तथा सर्वे के नियमों की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर पस्तपार, जिरवा, किसनपुर पहाड़पूर, बरहसिंहा के भूस्वामी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में कानूनगो मो इरशाद, पंकज, धर्मवीर, गुंजन, निसार आलम सहित पुलिस अधिकारी ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।