![]() |
| जिला प्रवक्ता:राजेश कुमार |
राजेश कुमार पप्पू/मधेपुरा
सरकार किसान सलाहकारो के साथ नाइंसाफी कर रही है सरकार के दोहरी नीति के चलते सूबे के किसान सलाहकर 10 सितंबर तक हड़ताल में चला गया है।ये बाते हड़ताल के पांचवे दिन मधेपुरा जिला किसान सलाहकार संघ के जिला प्रवक्ता राजेश कुमार पप्पू ने कही।श्री कुमार पप्पू ने घैलाढ़ प्रखंड ई- किसान भवन में धरना पर बैठे अपने साथीयो का हौशला अफजाही करते हुए कहा।उन्होंने स्पस्ट कहा कि इस बार हमलोग करो या मरो के साथ आंदोलन की आगाज कर दिया है। इस बार हमलोग किसी भी तरह के गीदड़ भवकी से डरने बाले नही है।उन्होंने कहा कटिहार जिले में दो किसान सलाहकर को चयन मुक्त कर दिया गया है उसका चयन मुक्त करना लोकतंत्र की हत्या करने जैसा है ।उन्होंने कहा इस तरह के करवाई कर हमें डराने की कोशिश किया जा रहा है।
उन्होंने स्पस्ट कहा कि अगर सरकार को हिम्मत है तो सूबे के 6400 सो किसान सलाहकर को ही चयनमुक्त कर दे।इसबार हमारी मांगे सरकार नही मानती है
तो इस चुनाव में उनका जाना तय है। उन्होंने कहा किसान सलाहकारो द्वारा पंचायतों के सभी कार्य कराए जाते है पर उस हिसाब से सम्मानजनक बेतन नही दिया जा रहा है उन्होंने सरकार से किसान सलाहकारो को पूर्णकालिक करने सहित सभी मांगो पर जल्द वार्ता करने का आग्रह किया है अन्यथा 10 सितंबर के बाद आंदोलन को और तेज कर दिया जाएगा।इस मौके पर प्रखंड अध्य्क्ष जयप्रकाश यादव,बिजय कुमार,बिपिन कुमार,निलानंद कुमार सुमन कुमार चंदन कुमार एवं नंदकिशोर कुमार मौजूद थे।
