मधेपुरा। बीएन मंडल विवि परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय में सोमवार को डिग्री पार्ट वन 2020-21 में नामांकन शुरू करने को लेकर छात्र संगठनों की बैठक की गई।
कुलपति प्रोफेसर डॉ. आरकेपी रमण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विवि और छात्र संघ के पदाधिकारियों सहित सभी छात्र संगठनों के अध्यक्ष/ सचिव व प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्नातक प्रथम खंड में नामांकन सहित विश्वविद्यालय के अन्य कई गम्भीर समस्याओं से कुलपति को अवगत कराया। छात्र संगठनों ने कहा पूरी पारदर्शिता के साथ तत्काल ऑफलाइन नामांकन लिया जा सकता है, लेकिन इसमें पूरी तरह से पारदर्शिता अपनाई जाए। बैठक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, छात्र रालोसपा, छात्र राजद, जन अधिकार छात्र परिषद्, मधेपुरा यूथ एसोसिएशन, एनएसयूआइ, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि शामिल थे। इस अवसर पर प्रति कुलपति डॉ. आभा सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ. अशोक कुमार यादव, कुलनाशसक डॉ. विश्वनाथ विवेका, परीक्षा नियंत्रक डॉ. नवीन कुमार, महाविद्यालय निरीक्षक कला एवं वाणिज्य डॉ. ललन प्रसाद अद्री, महाविद्यालय निरीक्षक विज्ञान डॉ. उदयकृष्ण, जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. सुधांशु शेखर, कुलपति के निजी सहायक शंभू नारायण यादव, सीनेटर रंजन कुमार, ईशा असलम, माधव कुमार, रोशन कुमार बिट्टू, सारंग तनय, हर्षवर्धन सिंह राठौर, निशांत यादव, मो. वसीमुद्दीन, दिलीप कुमार दिल जापानी यादव, मुरारी कुमार, सौरभ कुमार, सारंग तनय, रंजन यादव,आमोद आनंद, अभिषेक यादव, दिलीप दिल, हर्षवर्धन सिंह राठौर, निशांत यादव, नीरज यादव, हिमांशु राज, प्रशांत यादव, छात्र राजद के ईशा असलम, माधव कुमार ,जापानी यादव, नवनीत कुमार, हंसराज मुन्ना, जाप के रोशन कुमार बिट्टू, रितेश, मुरारी, सौरभ कुमार, माया के सुधांशु यादव आदि उपस्थित थे। छात्रों को नहीं होगी किसी प्रकार की परेशानी: कुलपति कुलपति डॉ. आरकेपी रमण ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के लिए ही है। वह हमेशा इस बात का प्रयास करेंगे कि विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा स्नातक पार्ट वन (सत्र 2020-21) में नामांकन के लिए अब ऑफलाइन आवेदन लिया जाएगा। विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के कारण टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है। बैठक में कुलपति ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि बीएनएमयू में कोविड-19 और यूएमआइएस प्रकरण के कारण पहले ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने में काफी विलंब हो गया है। उन्होंने बताया कि सबों के सहयोग से ही समस्या का समाधान होगा। यह प्रक्रिया सिर्फ एक वर्ष के लिए होगा। आगे यूएमआइएस का टेंडर हो जाने के बाद सभी कार्य ऑनलाइन माध्यम से ही होगा।
छात्रों को कॉलेज में करना होगा ऑफलाइन आवेदन बैठक में बताया गया कि डिग्री पार्ट वन में नामांकन के लिए छात्रों को अब संबंधित कॉलेज में ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद कॉलेज के द्वारा मेधासूची जारी की जाएगी। कुलपति ने बताया कि ऑफलाइन नामांकन की प्रक्रिया में कोई भी गड़बड़ी न हो इसके लिए विवि स्तर पर मॉनिटरिग के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। वे स्वयं महाविद्यालयों में जाकर नामांकन की प्रक्रिया देखेंगे। किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2019-21) में नामांकन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। पहली मेधा सूची पूर्व में प्रकाशित की जा चुकी है। स्नातक पार्ट वन के नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद पीजी में नामांकन की तिथि घोषित की जाएगी। बैठक में छाया रहा नामांकन का मुद्दा
इससे पहले बैठक का संचालन डीएसडब्ल्यू डॉ. अशोक कुमार यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से स्नातक पार्ट वन व पीजी फर्स्ट सेमेस्टर में नामांकन का मुद्दा छाया रहा। अभविप के रंजन यादव ने कुलपति से मांग किया कि हर हाल में नामांकन ऑनलाइन तरीके से हो। अगर ऑफलाइन लिया जाता है तो मॉनिटरिग यूनिवर्सिटी खुद करें। एआइएसएफ के मु. वसीमउद्दीन नन्हे व हर्षवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि ऑनलाइन या ऑफलाइन लेकिन स्नातक पार्ट वन में एडमिशन लिया जाय। एसएफआइ के विश्वविद्यालय प्रभारी सारंग तनय ने कहा कि वर्तमान कंपनी जिन कार्यों को नहीं किया है उसे संबंधित भुगतान की गई राशि वापस लें तथा दोषी पर कार्रवाई हो। साथ ही स्टूडेंट के लिए पंजीयन शुल्क एक 100 से अधिक न हो, स्टूडेंट के द्वारा जमा कराया गया पैसा विश्वविद्यालय के अकाउंट में जमा कराया जाए। परीक्षा के बाद कॉपी मूल्यांकन के कार्य में सावधानी बरती जाए। नैक मूल्यांकन करने के लिए बैठकों की खानापूर्ति नहीं की जाए।