Kosi Live-कोशी लाइव SSR CASE के सपोर्ट में आईं ज़िया ख़ान की मां, बोलीं- दोनों का केस एक जैसा, इन्हें मारा गया है - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 14, 2020

SSR CASE के सपोर्ट में आईं ज़िया ख़ान की मां, बोलीं- दोनों का केस एक जैसा, इन्हें मारा गया है

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत के केस में हर रोज़ एक नया खुलासा हो रहा है, और हर रोज़ एक नया बयान सामने आ रहा है। अब इस केस में दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस ज़िया ख़ान की मां राबिया ख़ान का भी बयान आया है। उन्होंने ज़िया और सुशांत के केस को एक जैसा बताया है।

टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में राबिया ख़ान ने कहा, ‘मैं इस केस में सुशांत सिंह राजपूत को सपोर्ट कर रही हूं क्योंकि ज़िया और सुशांत की मौत एक ही तरह से हुई है। दोनों को ही प्यार के जाल में फंसाया गया, फिर शादी का वादा करना, पैसों की तंगी होना, उन्हें कंट्रोल करना, उन्हें परिवार और उनसे प्यार करने वालों से दूर कर देना और जब उन लोगों का इनके ऊपर से कंट्रोल छूटे तो मौत’। 

'इसके बाद वो लोग नेताओं के पास जाकर छुप जाते हैं। नेता पुलिस पर दवाब डालते हैं कि इस मामले की जांच मत करना और पुलिस ऐसा ही करती है। देश में रोज़ लोगों के मर्डर होते हैं क्या ये नेता लोग हर मर्डर के खिलाफ आवाज़ उठाते हैं? तब कोई नेता आवाज़ नहीं उठाता। अब क्यों नेता इस केस में इन्वॉल्व हो गए हैं, क्योंकि उनके अपने लोग इसमें फंस रहे हैं। ज़िया और सुशांत के केस में इसिलए नेता शामिल हुए क्योंकि उनके अपने लोग यहां फंस रहे हैं। वो उन्हें बचाना चाहते हैं'।

'मैं उम्मीद करती हूं कि इस केस में सीबीआई के ऊपर कोई राजनीतिक दबाव न डाला जाए, वो निष्पक्ष जांच कर सकें। क्योंकि कुछ तो है तभी नेता इस केस में इतना इन्वॉल्व हो रहे हैं और इस केस में इतनी आवाज़ उठा रहे हैं। ज़िया, सुशांत और दिशा (सुशांत की एक्स मैनेजर) को मारा गया है’। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी, फिलहाल इस केस की जांच सीबीआई कर रही है।