Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/सीएम नीतीश करेंगे बड़ा ऐलान, नियोजित शिक्षकों की बढ़ेगी बंपर सैलरी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 14, 2020

BIHAR/सीएम नीतीश करेंगे बड़ा ऐलान, नियोजित शिक्षकों की बढ़ेगी बंपर सैलरी

न्यूज डेस्क: बिहार के सीएम नीतीश कुमार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के नियोजित शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान कर सकते हैं। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश नियोजित शिक्षकों को सेलरी व पद उन्नति का लाभ दे सकते हैं।


खबर के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नियोजित शिक्षकों को सेवाशर्त का लाभ मिल सकता हैं। साथ ही साथ बिहार सरकार उनके पदनाम से 'नियोजित' शब्द को हटाने जा रही है। इसका प्रावधान शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए तैयार सेवा शर्त नियमावली में किया है। इसकी मांग शिक्षकों की ओर से किया जा रहा था। जिसपर सरकार ने मुहर लगा दी हैं।


आपको बता दें की बिहार में शिक्षकों की सेवा शर्तों में ऐच्छिक स्थानांतरण, पद में उन्नति का लाभ और सेवा निरतंरता जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं को शामिल किया गया है। सीएम नीतीश इस मौके पर सैलरी बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। अगर ऐसा होता हैं तो राज्य में शिक्षकों की सेवा सामान्य सरकारी शिक्षकों के समान हो सकती है। नियोजित शिक्षकों को सामान्य शिक्षकों की तरह सभी प्रकार के सरकारी लाभ मिल सकते हैं।