नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। सुशांत सिंह राजपूत के मामले में चल रही जांच के बीच एक खबर वायरल हो रही है कि सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट से उनकी पुरानी प्रेमिका अंकिता लोखंड़े के फ्लैट की किश्त कट रही थी। लोग इस तरह से पोस्ट को शेयर करके अंकिता लोखंडे को खूब ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में अंकिता ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए इन खबरों को विराम दिया है।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
अंकिता लोखंडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक दस्तावेज शेयर करते हुए लिखा है कि मैं सभी अटकलों को विराम देती हूं यह मेरे फ्लैट का रजिस्ट्रेशन है 1 जनवरी 2019 से 1 मार्च 2020 तक के अपने खाते की पूरी जानकारी शेयर की है।
लाल किले की प्राचीर से PM मोदी ने कहा- भारत में कोरोना की तीन वैक्सीन पर काम चल रहा है
लोगों से प्रार्थना में शामिल होने की अपील
बता दें इसके अलावा अंकिता लोखड़े ने सुशांत की मौत के 2 महीने पूरे हो जाने पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया है कि तुम्हें गए हुए 2 महीने हो गए हैं सुशांत और मुझे पता है तुम अभी जहां भी होगे, खुश होगे। इससे आगे अंकिता ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वह लोग 15 अगस्त को सुशांत सिंह राजपूत की ग्लोबल प्रार्थना में शामिल हों। यह प्रार्थना सुबह 10 बजे करने की अपील की गई थी।
भारत-पाकिस्तान साथ हुए थे आजाद लेकिन फिर 14 अगस्त को क्यों मनाता है PAK आजादी, जानें वजह...
बैंक खातों की जानकारी कर रहे हैं इकट्ठा
बता दें सुशांत का केस अब सीबीआई के हाथों में चला गया है। वह इस केस के हर पहलू पर अपने हिसाब से जांच कर रही है। हाल में प्रवर्तन निदेशालय ने सुशांत के सभी बैंक खातों को जानकारी इकट्ठा की है ताकि पता लगाया जा सके उनके पैसा किस किसके पास है।