नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन (National Digital Health Mission)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक बड़ा एलान किया। यह घोषणा है 'नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन' को लेकर। उन्होंने कहा कि आज से देश में एक और बहुत बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। ये है नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन। हर भारतीय को एक हेल्थ कार्ड (Health ID) मिलेगा। आपके हर टेस्ट, हर बीमारी, आपको किस डॉक्टर ने कौन सी दवा दी, कब दी, आपकी रिपोर्ट्स क्या थीं, ये सारी जानकारी इसी एक हेल्थ कार्ड में समाहित होगी। भारत के हेल्थ सेक्टर में यह योजना नई क्रांति लेकर आएगी। रूस की स्पूतनिक-वी वैक्सीन में दिखे 144 तरह के साइड एफेक्ट्स, वैक्सीन को लेकर ये शॉर्टकट कहीं खतरनाक तो नहीं?
कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine)
मोदी ने यह भी देश को बताया कि आज भारत में कोराना (Coronavirus in india) की एक नहीं, दो नहीं, तीन-तीन वैक्सीन्स इस समय टेस्टिंग के चरण में हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही वैज्ञानिकों से हरी झंडी मिलेगी, देश में उन वैक्सीन्स की बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन की भी तैयारी है।
प्रदूषण के खिलाफ अभियान
मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 10 एलानों में शहरों से प्रदूषण खत्म करने की योजना की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश के 100 चुने हुए शहरों में प्रदूषण कम करने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण के साथ एक विशेष अभियान पर भी काम हो रहा है।
लड़कियों की शादी की उम्र की समीक्षा कर रही सरकार, PM मोदी बोले- जल्द लेंगे फैसला
प्रधानमंत्री मोदी ने 86 मिनट के अपने पूरे भाषण में आत्म निर्भर (32), नागरिक (32) कोरोना (25), स्वतंत्रता (24), किसान (22), महिला (21), विकास (18), मध्यम वर्ग (16), ग्रामीण/गरीब (15), बुनियादी ढांचा (14), ऑप्टिकल फाइबर (13), सीमा/LOC (11), सेना और संकल्प (10), शिक्षा, जल मिशन, श्रम (9), जम्मू और कश्मीर (7) बार इस्तेमाल किया.
वहीं पीएम मोदी की स्वतंत्रता दिवस की इस स्पीच में युवा (7), एक राष्ट्र (7), योजना, रक्षा, राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन, पर्यावरण, दलित/ओबीसी/बैकवर्ड (6), 75वीं वर्षगांठ, रोजगार, टेस्टिंग लैब/ टेस्टिंग, सुधार (5), टाइगर/ हाथी/शेर/ डॉफिन (6), कोरोना वैक्सीन (4), सेना (10) अर्थव्यवस्था, आयुष्मान भारत/स्वास्थ्य, वोकल फॉर लोकल (4), करने में आसानी, राम मंदिर, वैज्ञानिक, एफडीआई, ऑनलाइन कक्षाएं, डिजिटल लेनदेन, दक्षिण एशिया (3), सेनेटरी पैड/शादी की उम्र (2) का इस्तेमाल किया गया. पीएम मोदी ने अपने इस भाषण पर पाकिस्तान और चीन भले ही निशाना साधा, लेकिन उनका एक बार भी नाम नहीं लिया.
चीन पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कहा कि गुलामी का कोई कालखंड ऐसा नहीं था, जब हिंदुस्तान में किसी कोने में आजादी के लिए प्रयास नहीं हुआ हो, प्राण अर्पण नहीं हुआ हो. आज जो हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं उसके पीछे मां भारती के लाखों बेटे-बेटियों का त्याग बलिदान और मां भारती को आजाद कराने का समर्पण है. आज ऐसे सभी स्वतंत्रता सेनानियों को, वीर शहीदों को नमन करने का ये पर्व है. चीन का नाम लिए बिना उस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विस्तारवाद की सोच ने सिर्फ कुछ देशों को गुलाम बनाकर ही नहीं छोड़ा, भीषण युद्धों और भयानकता के बीच भी भारत ने आजादी की जंग में कमी और नमी नहीं आने दी.