Kosi Live-कोशी लाइव ब्रेकिंग न्यूज़/सहरसा में वर्चस्व की लड़ाई में एक की गोली मार हत्या, तीन हिरासत में, कारतूस बरामद saharsa news - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 15, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़/सहरसा में वर्चस्व की लड़ाई में एक की गोली मार हत्या, तीन हिरासत में, कारतूस बरामद saharsa news

सहरसा। वर्चस्व की लड़ाई में महिषी थाना क्षेत्र के गोमरोहो ईदगाह चौक पर शनिवार को एक की बदमाशों ने गोली मार हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन को हिरासत कर लिया है। जबकि घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा व दो बाइक बरामद किया है। मरने वाला युवक सुखासनी निवासी अजीत कुमार है। जिसका आपराधिक इतिहास पुलिस बता रही है। इधर मृतक के समर्थकों ने शव के साथ शहर के थाना चौक को घंटों जाम कर दिया। इस जाम में जिलाधिकारी कौशल कुमार भी फंस गए।

महिषी थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में कठडुमर के अरुण यादव का पुत्र आदित्य आनंद, अभिमन्यु कुमार पिता दिनेश यादव बटरहा सहरसा एवं गुड्डू कुमार राय पेसर हीरा प्रसाद राय बलवा ओपी थाना क्षेत्र के मझवा गांव को हिरासत में लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत अजीत यादव पिता महेंद्र यादव कनरिया ओपी क्षेत्र के सुखासनी गांव का है। जिसका आपराधिक इतिहास है। वहीं पकड़े गए तीनों से पूछताछ की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दर्जनों की संख्या में अपाचे पल्सर इत्यादि गाड़ी से युवकों का झुंड दो मोटरसाइकिल पर सवार युवकों को तलाशते हुए गमरहो ईदगाह चौक पर आया। वह दोनों मोटरसाइकिल सवार राजनपुर-कर्णपुर रोड से नाकुचेश्वर मंदिर से आगे बढ़कर गमरहों गांव की तरफ भागना चाहा। इसी दौरान सभी ने उसको पकड़ लिया तथा अजीत के सिर में गोली मार दी। ग्रामीणों की माने तो घायल युवक को उक्त व्यक्ति मोटरसाइकिल पर लेकर थाना क्षेत्र के मैना गांव की ओर भागने लगे। भागवत पुर गांव जाने के क्रम में ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल का पीछा किया जहां बदमाश घायल को फेंक कर पिस्टल लहराते हुए भाग निकले। वहां पर पकड़े गए तीनों को ग्रामीण पीट रहे थे जिसको पुलिस अपने कब्जे में लिया घटनास्थल से एक 315 का जिंदा कारतूस और एक पिस्टल का जिंदा गोली बरामद किया। वहीं तीन पिस्टल का खोखा भी बरामद पुलिस ने किया है। पुलिस ने जख्मी हालत में युवक को सहरसा भेजा जहां निजी अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया। युवक के मरने के बाद उसके समर्थकों ने शव के साथ थाना चौक को जाम कर दिया। इस जाम में जिलाधिकारी कौशल कुमार भी फंस गए। लगभग दो घंटे जाम रहने के बाद पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार किया तब जाकर जाम समाप्त हुआ।