Kosi Live-कोशी लाइव Covid-19 ब्रेकिंग न्यूज़/बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख के पार, 3536 नए पॉजिटिव मिले - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 15, 2020

Covid-19 ब्रेकिंग न्यूज़/बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख के पार, 3536 नए पॉजिटिव मिले

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार हो गई। राज्य में पिछले 24 घंटे में 3536 नए संक्रमितों की पहचान की गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,01, 906 हो गयी। 

पटना सहित 13 जिलों में कोरोना के एक सौ से अधिक संक्रमितों की पहचान हुई। पटना में सर्वाधिक 497 संक्रमित मिले। बेगूसराय में 139, पूर्वी चंपारण में 157,गया में 138, कटिहार में 151, मधेपुरा में 122, मधुबनी में 187, मुजफ्फरपुर में 166, पूर्णिया में 152, सहरसा में 115, सारण में 100, सीतामढ़ी में 138 और पश्चिमी चंपारण में 141 नए संक्रमितों की पहचान की गई। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इनके अतिरिक्त अररिया में 72, अरवल में 20, औरंगाबाद में 62, भागलपुर में 54, भोजपुर में 71, बक्सर में 85, दरभंगा में 69, गोपालगंज में 46, जमुई में 9, जहानाबाद में 89, कैमूर में 43, खगड़िया में 45, किशनगंज में 40, लखीसराय में 40, मुंगेर में 56, नालंदा में 71, नवादा में 38, रोहतास में 73, समस्तीपुर में 52, शेखपुरा में 66, शिवहर में 12, सीवान में 64, सुपौल में 69 और  वैशाली में 51 नए संक्रमितों की पहचान की गई।