Kosi Live-कोशी लाइव ब्रेकिंग न्यूज़:रांची/लालू के लाल तेजप्रताप पर दर्ज हुआ FIR,लॉकडाउन नियम की उड़ाई धज्जियां, पिता से मिलने गए थे जेल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 28, 2020

ब्रेकिंग न्यूज़:रांची/लालू के लाल तेजप्रताप पर दर्ज हुआ FIR,लॉकडाउन नियम की उड़ाई धज्जियां, पिता से मिलने गए थे जेल

रांची (संवाददाता) । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप और अन्य समर्थकों के खिलाफ रांची के चुटिया थाने में जिला प्रशासन की ओर से एफआइआर दर्ज कराई गई है। एफआइआर 14 दिनों का होम क्वॉरेंटाइन अवधि पूरा किए बिना झारखंड से बिहार लौट जाने और बिना अनुमति होटल में ठहरने के आरोप में दर्ज कराई गई है। रांची के सीओ प्रकाश कुमार के आवेदन पर दर्ज किए गए एफआईआर में कहा गया है कि 27 अगस्त 2020 की रात 9:00 बजे चुटिया थाना प्रभारी के साथ स्टेशन रोड स्थित होटल कैपिटल रेसिडेंसी के कमरा नंबर 507 पर सत्यापन के लिए टीम पहुंची थी।

इस दौरान बिना पूर्व सूचना और बिना अनुमति के ही तेज प्रताप यादव होटल के कमरा नंबर 507 में ठहरे थे। जबकि उनके वहां ठहरने का किसी भी तरह का प्रशासनिक आदेश या सक्षम अधिकारी की अनुमति प्राप्त नहीं थी। इसके अलावा बिहार राज्य से झारखंड राज्य आने पर उन्हें सरकार के निर्देशानुसार 14 दिनों का होम क्वारंटाइन अवधि पूरा करना है। इन आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए हुए क्वारंटाइन अवधि पूरा किए बिना ही अपने पैतृक आवास बिहार लौट गए। यह कोरोना काल में सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों और आपदा प्रबंधन अधिनियम का खुला उल्लंघन है। इन्हीं आरोपों को लेकर सीओ प्रकाश कुमार ने चुटिया थाने में एफआइआर दर्ज दर्ज कराई है।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस

आईपीसी की धारा 188, 269, 270, 34 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एफआइआर अंचल अधिकारी द्वारा कार्यालय से निकले आदेश पर दर्ज किया गया है। 

होटल के मालिक व मैनेजर पर भी दर्ज हुआ था केस

होटल कैपिटल रेसिडेंसी में तेज प्रताप  कोठा राय जाने पर  होटल के मालिक और मैनेजर के खिलाफ गुरुवार की रात एफआइआर दर्ज कराई गई थी। एफआइआर में होटल के मालिक और मैनेजर दुष्यंत कुमार सामंतरे को नामजद आरोपित बनाया गया है। एफआईआर रांची सीओ प्रकाश कुमार ने दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया है कि अनलॉक नियमों का उल्लंघन कर होटल में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू यादव के बेटे तेजप्रताप को रखा गया।

होटल में कमरा नंबर 507 में तेज प्रताप को ठहराया गया था। इसकी सूचना मिलने के बाद रांची जिला प्रशासन की टीम चुटिया थाने की पुलिस के साथ पहुंची और छापेमारी की। छापेमारी में तेज प्रताप के होटल में ठहरने की बात सत्यापित हुई। इसके बाद प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराई। देर रात एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया की गई थी।