न्यूज डेस्क: बिहार में पढ़ाई करने वाले मैट्रिक और इंटर के छात्रों के लिए बिहार बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार बोर्ड ने कहा है की मैट्रिक और इंटर का परीक्षा फॉर्म भरने के बाद छात्रों को सेंटअप टेस्ट पास करना जरूरी हैं।
वार्षिक परीक्षा 2021 में शामिल होनेवाले छात्र-छात्राओं को इस बात का ध्यान रखना होगा। अगर कोई छात्र सेंटअप टेस्ट पास नहीं करते हैं तो उनका एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जायेगा। बोर्ड ने कहा है कि स्कूल-कॉलेज सेंटअप परीक्षा में पास व फेल छात्र-छात्राओं की सूची अलग-अलग भेजेंगे। इसके बाद ही छात्रों का एडमिट कार्ड जारी होगा।
आपको बता दें की बिहार बोर्ड ने कहा है की इंटर परीक्षा 2019 और 2020 में वैसे छात्र, जो किसी एक विषय में फेल अथवा किसी एक विषय जो उन्हाेंने पहले नहीं दिया हाे वो भी इस बार परीक्षा दे सकते हैं।
वैसे छात्रों का शिक्षण संस्थान के प्रधान द्वारा ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरा जाएगा और परीक्षा शुल्क जमा किया जाएगा।